Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यूएई और जर्मनी ने 9.66 अरब यूरो के आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    सितम्बर 12, 2026

    संयुक्त अरब अमीरात ने विभिन्न क्षेत्रों में जर्मनी के लिए 40 अरब यूरो के निवेश की योजना बनाई है।

    सितम्बर 11, 2026

    यूएई-जर्मनी सहयोग से व्यापार और राजनयिक संबंधों में वृद्धि को गति मिली है।

    सितम्बर 11, 2026
    samajiksutra.comsamajiksutra.com
    • ऑटोमोटिव
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • जीवन शैली
    • विलासिता
    • समाचार
    • खेल
    • तकनीकी
    • यात्रा
    • संपादकीय
    samajiksutra.comsamajiksutra.com
    मुखपृष्ठ » Fintech Forward बहरीन में वापसी करने और अक्टूबर 2025 में अपने तीसरे एडिशन में वित्त के सबसे प्रभावशाली नेताओं को जमा करने के लिए तैयार है
    ACCESS Newswire

    Fintech Forward बहरीन में वापसी करने और अक्टूबर 2025 में अपने तीसरे एडिशन में वित्त के सबसे प्रभावशाली नेताओं को जमा करने के लिए तैयार है

    जून 5, 2025
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Reddit VKontakte

    Fintech Forward 2025 will be programmed by Economist Impact and hosted by the Bahrain Economic Development Board

    मनामा, बहरीन / ACCESS न्यूज़वायर / 3 जून, 2025 / बहरीन साम्राज्य Fintech Forward के अपने तीसरे एडिशन के लिए तैयारी कर रहा है, जिसका आयोजन बहरीन इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड (Bahrain EDB) द्वारा किया जाएगा और कार्यक्रम की रूपरेखा इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट द्वारा तैयार की जाएगी। पेमेंट्स, फिनटेक और व्यापक फ़ाइनेंशियल इकोसिस्टम के बेहतरीन व प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाकर, Fintech Forward ने खुद को एक अग्रणी क्षेत्रीय कार्यक्रम के तौर पर स्थापित किया है, जहां इंडस्ट्री के अग्रणी, निवेशक, और वित्तीय खिलाड़ी ज्ञान का आदान-प्रदान करने, महत्वपूर्ण सफ़लताओं का जश्न मनाने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आते हैं।

    क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय सेवा कार्यक्रम, Fintech Forward 2025 (FF25) का आगामी एडिशन, 8-9 अक्टूबर को एग्ज़िबिशन वर्ल्ड बहरीन में आयोजित किया जाएगा, और यह कार्यक्रम बहरीन के सेंट्रल बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा और Bahrain FinTech Bay द्वारा समर्थित होगा।

    मुख्य भाषणों, पैनल चर्चाओं और इंटरैक्टिव सेशन्स के साथ, इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में फिनटेक के लिए अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला जाएगा और साथ ही ऐसी प्रमुख सफलताओं को भी उजागर करेगा जिनसे प्रेरणा ली जा सकती है। “इंटीग्रेशन का युग: फिनटेक का परिपक्व युग” के बैनर तले आयोजित, FF25 में दुनिया भर के फिनटेक एक्सपर्ट्स, फ़ाइनेंशियल फ़र्म्स, सरकारें और नियामक एक साथ आएंगे, ताकि वे उभरते विषयों पर चर्चा कर सकें, अपने विचार साझा कर सकें और ज्ञान का आदान-प्रदान कर इंडस्ट्री को और आगे बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े बहुत सारे विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसमें तेज़ विकास से स्थायी परिपक्वता की ओर बदलाव, अंतर्निहित इंफ़्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजियों का उभरना, व्यवधान के मुकाबले विश्वास, विनियमन, और इंटीग्रेशन पर फ़ोकस करना, साथ ही नियामकों, सार्वभौम निवेशकों और पारंपरिक बैंकों के बीच स्थायी और बढ़े हुए सहयोग शामिल हैं।

    इस वैश्विक आयोजन के मेज़बान देश बहरीन में एक मज़बूत फ़ाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर है जो पारंपरिक बैंकिंग को क्रिप्टो अस्सेट्स, डिजिटल पेमेंट्स और ओपन बैंकिंग सॉल्यूशन्स सहित इनोवेटिव फिनटेक फ़र्म्स के साथ जोड़ता है। बहरीन का सेंट्रल बैंक (CBB), जो देश का एकमात्र नियामक संस्थान है, उसने अपने समर्पित फिनटेक इनोवेशन यूनिट और अग्रणी नियामक फ़्रेमवर्क्स के ज़रिये फिनटेक इनोवेशन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। CBB का ऑनशोर रेगुलेटरी सैंडबॉक्स, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका (MENA) क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों को नई टेक्नोलॉजियों के परीक्षण और विकास के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जो एक लचीले और कंप्लायंट फिनटेक इकोसिस्टम के विकास को सपोर्ट करता है।

    पिछले एडिशन्स की सफ़लता के आधार पर, जिसमें दुनिया भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया था, Fintech Forward ने खुद को इंडस्ट्री के लीडर्स के लिए जानकारी शेयर करने, सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय फिनटेक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रमुख मंच के तौर पर स्थापित किया है।

    Fintech Forward 2025 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए कृपया वेबसाइट परजाएं। पार्टनरशिप के लिए मीडिया यहां रजिस्टर कर सकता है।

                                                                                                # समाप्ति #

    और ज़्यादाजानकारीके लिएसंपर्ककरें:

    अब्दुलेला अब्दुल्ला
    संचार विभाग
    आर्थिक विकास बोर्ड
    फ़ोन: +973-39798919
    ई-मेल: internationalmedia@bahrainedb.com

    बहरीनआर्थिकविकासबोर्ड (Bahrain EDB) के बारेमें

    बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड (Bahrain EDB) एक निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है, जिसे बहरीन साम्राज्य में निवेश आकर्षित करने की समग्र जिम्मेदारी सौंपी गई है, और यह ऐसी पहलों का समर्थन करती है जो निवेश माहौल को बेहतर बनाने में सहायक हों।

    Bahrain EDB सरकार, वर्तमान और संभावित निवेशकों के साथ मिलकर कार्य करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बहरीन का निवेश माहौल आकर्षक बना रहे, और यह देश की प्रमुख क्षमताओं को उजागर करता है और यह पहचानने में सहायता करता है कि निवेश के माध्यम से आगे आर्थिक विकास के अवसर कहाँ उपलब्ध हैं।

    Bahrain EDB कई आर्थिक क्षेत्रों पर फ़ोकस करता है जो बहरीन के प्रतिस्पर्धी फ़ायदों का लाभ उठाते हैं और महत्वपूर्ण निवेश के अवसर प्रदान करते हैं। इन क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, ICT और पर्यटन शामिल हैं। Bahrain EDB के बारे में और ज़्यादा जानकारी के लिए, www.bahrainedb.com पर जाएं।

    स्रोत: बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड

    संबंधित पोस्ट

    ने रास अल खैमाह में नया व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया

    जून 30, 2026

    Eylsia Nicolas ने माइक्रोपेमेंट्स द्वारा संचालित AI अडैप्टिव डिजिटल पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए मेटा इंडिया के साथ साझेदारी की

    मई 1, 2026

    मिशलिन गाइड ने न्‍यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई

    नवम्बर 6, 2025
    ताजा खबर

    यूएई और जर्मनी ने 9.66 अरब यूरो के आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    सितम्बर 12, 2026

    बर्लिन / RankWire.AI / – संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल…

    संयुक्त अरब अमीरात ने विभिन्न क्षेत्रों में जर्मनी के लिए 40 अरब यूरो के निवेश की योजना बनाई है।

    सितम्बर 11, 2026

    यूएई-जर्मनी सहयोग से व्यापार और राजनयिक संबंधों में वृद्धि को गति मिली है।

    सितम्बर 11, 2026

    डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों और धन की कमी के कारण कांगो में इबोला के खिलाफ प्रतिक्रिया धीमी हो रही है।

    सितम्बर 11, 2026

    Apple के नवीनतम iPhone 18 Pro में एडैप्टिव अपर्चर और A20 Pro चिप के उन्नत फीचर्स शामिल हैं।

    सितम्बर 10, 2026

    राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा के दौरान यूएई-जर्मनी आर्थिक संबंध प्रमुख मुद्दा बने।

    सितम्बर 10, 2026

    अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले सोने का भाव 4,400 डॉलर से ऊपर बना हुआ है।

    सितम्बर 10, 2026

    अमेरिकी बैटरी उद्योग को चीनी कच्चे माल पर निरंतर निर्भरता का सामना करना पड़ रहा है।

    सितम्बर 9, 2026
    © 2024 सामाजिक सूत्र | सर्वाधिकार सुरक्षित
    • होमपेज
    • संपर्क करें

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.